Search

    Select Website Language

    पश्चिमी राजस्थान में सोलर प्लांट की आड़ में पर्यावरण विनाश पर सांसद राहुल कस्वां ने उठाई आवाज

    9 months ago

    चूरू सांसद राहुल कस्वां ने पश्चिमी राजस्थान में सोलर प्लांट्स की आड़ में हो रही वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और पर्यावरणीय नुकसान को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मनोहर लाल खट्टर और पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात कर यह गंभीर मुद्दा उठाया।

    सांसद कस्वां ने बताया कि बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर जैसे रेगिस्तानी जिलों में खेजड़ी जैसे पवित्र और पारिस्थितिक दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों की बड़े पैमाने पर कटाई की जा रही है, जिससे तापमान बढ़ रहा है, जल संकट गहरा रहा है और जैव विविधता प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि सोलर परियोजनाओं से पहले EIA अनिवार्य किया जाए, खेजड़ी की कटाई पर रोक लगे और पुनःरोपण व मुआवजा नीति पारदर्शी हो।

    सांसद ने दो टूक कहा – "विकास के नाम पर विनाश स्वीकार नहीं। पर्यावरण की रक्षा हमारा धर्म है।"

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर पुलिस ने 22 साल से फरार 10 हजार के इनामी आरोपी जयसिंह स्वामी को किया गिरफ्तार
    Next Article
    UP: योगी सरकार कर रही है नया हेलीकॉप्टर खरीदने की प्लानिंग, जानें क्या हैं इसकी खूबियां

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment