Search

    Select Website Language

    पिलानी रोड ओवर ब्रिज से रडवा बाईपास तक सीसी रोड निर्माण की मांग, पूर्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    10 months ago

    राजगढ़ सादुलपुर के पिलानी रोड ओवर ब्रिज से आगे की सड़क की खराब स्थिति को लेकर 8 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता सुरेंद्र नायक ने साथियों के साथ जयपुर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि समाधि दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर और राजकीय जिला स्वास्थ्य अस्पताल तक की सड़क बारिश और गंदे पानी के कारण दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे आवागमन कठिन हो गया है और दुर्घटनाएं हो रही हैं।
    नगर पालिका ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया और एनएचएआई द्वारा लापरवाही बरते जाने की शिकायत भी की गई। ज्ञापन में पुल समाप्ति स्थल से अस्पताल, एएसपी कार्यालय होते हुए रडवा बाईपास तक सीसी रोड निर्माण की मांग रखी गई। राठौड़ ने उच्च स्तरीय कार्रवाई कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

     
    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर कृषि मंडी के विकास को लेकर जयपुर में हुई अहम बैठक
    Next Article
    एशियाई पैरा ओलंपिक जनरल असेंबली में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे देवेंद्र झाझरिया

    Related Politics Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment