Search

    Select Website Language

    ओवल टेस्ट-भारत ने इंग्लैंड को 374 रन का टारगेट दिया:इंग्लिश टीम ने पहला विकेट भी गंवाया, स्कोर 50/1; इंडिया से जायसवाल का शतक

    1 year ago

    ओवल टेस्ट का तीसरा दिन भारतीय टीम के नाम रहा। शनिवार को भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का टारगेट दिया। इतना ही नहीं, दिन का खेल समाप्त होते-होते अंग्रेजों को एक झटका भी दे दिया। मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली (14 रन) को बोल्ड किया। स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 50/1 है। बेन डकेट 34 रन बनाकर नाबाद हैं। दिन के आखिरी सेशन में भारतीय टीम दूसरी पारी में 396 रन पर ऑलआउट हो गई। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 चौके और 4 छक्के के सहारे 53 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 118 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि आकाश दीप ने 66 और रवींद्र जडेजा ने 53 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने 5 विकेट झटके। गस एटकिंसन को 3 और जैमी ओवर्टन को 2 विकेट मिले। शुक्रवार को इंग्लैंड पहली पारी में 247 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम को पहली पारी में 23 रन की बढ़त मिली। भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। मैच का स्कोरकार्ड... रोचक फैक्ट भारत की दूसरी पारी के टॉप स्कोरर दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।
    Click here to Read More
    Previous Article
    पहली बार 3 भारतीय बैटर्स के सीरीज में 500+ रन:डकेट ने आकाशदीप को गले लगाया, रोहित शर्मा मैच देखने पहुंचे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स
    Next Article
    सिराज एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के टॉप विकेट टेकर:इंग्लैंड का भारत के खिलाफ तीसरा सबसे तेज शतक, प्रसिद्ध-रूट के बीच बहस; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment