Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मलबे में दबने से व्यक्ति की मौत:आकाशीय बिजली गिरने से दो मंजिला छत ढही, कमरे में अकेला सो रहा व्यक्ति मलबे में दबा

    6 months ago

    भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दो मंजिल की छत भरभराकर ढह गई। मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति कमरे में अकेला सो रहा था। दूसरे कमरे में व्यक्ति की पत्नी और बच्चे सो रहे थे। घटना देर रात करीब 2 बजकर 45 मिनट की है। मंजू (45) निवासी घटिया मोहल्ला ने बताया कि मेरे पति महेश गोयल (50) हम सभी अपने मकान में सो रहे थे। मेरे पति मकान के एक कमरे में अकेले सो रहे थे। वहीं दूसरे कमरे में में अपने बेटे और बेटी के साथ सो रहे थे। रात करीब 2 बजकर 45 मिनट पर बहुत तेज आवाज आई। जिसके बाद हम सभी उठकर अपने पति के कमरे में पहुंचे। मेरे पति मलबे में दबे हुए थे। उनका सिर्फ पैर दिखाई दे रहा था। मंजू ने बताया कि हमारा मकान दो मंजिला है। मकान के दूसरी मंजिल की छत पर बिजली गिरी थी। जिससे दूसरे मंजिल की छत पहली मंजिल पर गिरी उसके बाद पहली मंजिल की छत सीधे नीचे आई गई। जिसमें मेरे पति दब गए। रात में बिजली के गिरने और मकान के गिरने की आवाज सुनकर पड़ौसी भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव को मलबे से निकाला गया। फिलहाल शव मॉर्च्युरी में रखा हुआ है। मंजू ने बताया कि मेरे पति महेश गोयल मूंगफली की रहेड़ी लगाते थे। मंगलवार और शनिवार को वह रुदावल वाले हनुमान जी के मंदिर पर प्रसाद की रेहड़ी लगाते थे। हमारे पास तीन लड़कियां और 1 लड़का है। जिसमें से 2 लड़कियों की शादी कर दी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    नागौर में जिला क्रीड़ा भारती की बैठक खत्म:ओलिंपिक में कबड्डी को शामिल करने के लिए चलेगा महाअभियान, गांव-गांव किया जाएगा प्रचार
    Next Article
    सोशल-मीडिया इन्फ्लुएंसर 10 हजार रुपए में गुजरात करती मादक-पदार्थ सप्लाई:दो जगह करनी थी 152 ग्राम एमडी सप्लाई; एक साल से थी शामिल

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment