Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    मोडावासी स्कूल में खेल सप्ताह का समापन, जलेबी दौड़ से जेवलिन थ्रो तक बच्चों ने दिखाया दम

    53 minutes ago

    रा. उ. मा. वि. मोडावासी में 29 अगस्त से 1 सितंबर तक चले ‘मेजर ध्यानचंद खेल सप्ताह’ का शानदार समापन हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, रुमाल झपट्टा, सतौलिया और जेवलिन थ्रो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

    प्रतियोगिताओं में आयत, आयरा, खुशबु, इकरार, आसिफ मलवान सहित कई बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को डिक्शनरी, ज्योमेट्री बॉक्स और कॉपियां देकर सम्मानित किया गया।

    प्रधानाचार्य सुमन सरावग ने बच्चों से क्रिकेट के साथ हॉकी, फुटबॉल, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों में भी मेहनत करने की अपील की। शिक्षक मनोज पूनिया, पीटीआई शफी मोहम्मद सहित स्कूल स्टाफ ने विजेता बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

    राजगढ़-सादुलपुर क्षेत्र की हर स्थानीय खबर और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए देखते रहें City News — खबर वही, जो हम दिखाएं!

    Click here to Read More
    Previous Article
    कांग्रेस के 33 प्रत्याशियों का नामांकन! पूर्व सरपंच मुकेश इंदौरा पूरी टीम के साथ कांग्रेस में शामिल

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment