Search

    Select Website Language

    लूट के बाद महिला की हत्या की कोशिश, 2 गिरफ्तार:किडनैप कर जंगल में ले जाकर की थी मारपीट, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

    1 year ago

    सीकर में एक महिला को किडनैप कर लूट और उसके हत्या के प्रयास में अजीतगढ़ पुलिस ने मुख्य महिला आरोपी और सहयोगी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी महिला को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार- 10 जुलाई को पीड़िता ने अजीतगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 25 जून को नानूराम, शैतानसिंह, सुण्डी देवी, राजू और दो अन्य लोगों ने उसे अजीतगढ़ से जबरन एक सफेद गाड़ी में किडनैप कर लिया और अपने साथ ले गए। उसे पगतल्या की ढाणी के जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे वह लहूलुहान और बेहोश हो गई। आरोपी उसकी दो जोल्यां (आधा किलो चांदी), सोने की बाली, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जनआधार कार्ड और पासपोर्ट फोटो लूटकर फरार हो गए। होश आने पर पीड़िता चुड़ला गांव के पास सड़क तक पहुंची और अजीतगढ़ अस्पताल में भर्ती हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने सुण्डी देवी (45), हंसा (20) सीकर को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शैतान उर्फ गंगो (20) ढाणी डेहरा, नीमकाथाना को भी पकड़ा जा चुका है। वारदात में 6 आरोपी महिलाएं शामिल थी, जिनमें से तीन पकड़ी जा चुकीं हैं। अन्य तीन की तलाश में मोबाइल लोकेशन और तकनीकी संसाधनों की मदद से संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    बीसलपुर बांध में 24 घंटे में आया 8 सेमी पानी:बांध का जलस्तर पहुंचा 314.03 आरएल मीटर, त्रिवेणी नदी 2.60 मीटर की स्पीड से बह रही
    Next Article
    10 महीनों में 80 खदानों की नीलामी हुई:खदानें शुरू कराने के लिए पहली बार सभी विभागों के स्टेक होल्डर्स को एक मंच पर लाएगी राज्य सरकार

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment