Search

    Select Website Language

    लोकसभा में नकली खाद-बीज पर उठी गंभीर आवाज़, किसानों की सुरक्षा को लेकर की बड़ी मांग

    1 year ago

    आज लोकसभा में नियम-377 के अंतर्गत राजस्थान में नकली खाद-बीज, उर्वरक और पेस्टिसाइड का मुद्दा उठाया गया।
    सदन को बताया गया कि कृषि क्षेत्र में नकली उत्पादों का संगठित गिरोह सक्रिय है, जो देश की नामी कंपनियों के लेबल लगाकर नकली यूरिया, डीएपी और बीज बेच रहा है।

    छापेमारी के दौरान लाखों नकली खाद-बीज के कट्टे पकड़े गए हैं। इस तरह का संगठित व्यापार न केवल किसानों के साथ धोखा है, बल्कि यह भूमि की उर्वरता और देश की खाद्य सुरक्षा पर भी हमला है।

    नकली उत्पादों के कारण फसलें खराब हो रही हैं और किसान भारी आर्थिक संकट में आ रहे हैं, जिससे आत्महत्या तक की नौबत आ रही है।

    भारत सरकार से मांग की गई है कि वह राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर सघन जांच अभियान चलाए, CBI और ED से स्वतंत्र जांच करवाई जाए और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

    किसान इस देश की रीढ़ हैं — उनके साथ धोखा राष्ट्रीय अपराध है, जिसे हर हाल में रोका जाना चाहिए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    जनसुनवाई और जनसंवाद के नाम रहा कल का दिन
    Next Article
    भीलवाड़ा की अश्विनी बिश्नोई ने रचा इतिहास, अंडर-17 कुश्ती वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता

    Related Market Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment