Search

    Select Website Language

    खारिया गांव में विद्यालय नाम परिवर्तन की मांग, ग्रामीणों ने विधायक मनोज न्यांगली को सौंपा ज्ञापन

    10 months ago

    सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के खारिया गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के नाम में परिवर्तन की मांग को लेकर विधायक मनोज न्यांगली को ज्ञापन सौंपा। वर्तमान में विद्यालय का नाम "राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खारिया गोदारन" है, जबकि गांव का वास्तविक नाम सिर्फ "खारिया" है।

    धर्मवीर समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस नाम के कारण डाक, दस्तावेज़ और पहचान से जुड़े मामलों में भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है। ग्रामीणों ने मांग की कि विद्यालय का नाम बदलकर केवल "राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खारिया" किया जाए।

    विधायक मनोज न्यांगली ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। इस मौके पर दरिया सिंह, सुबे सिंह, सुरेंद्र, पहलाद, कृष्ण, मोहर सिंह, ताराचंद, रामकिशन, कपिल, सुभाष, बलवीर, राजेश कुमार, दीपचंद और सुन्दर लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    ढिगारला गांव में दीवार गिरने से गरीब किसान ओमप्रकाश की 6 बकरियों की मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
    Next Article
    राजगढ़ में HDFC बैंक शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन

    Related Local Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment