Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    खेल ज्ञान से जीतें लाखों रुपये! 6 सितम्बर को होगी ‘क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा’

    1 hour ago

     खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए अपने खेल ज्ञान को आजमाने और लाखों रुपये के पुरस्कार जीतने का शानदार मौका है। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में 6 सितम्बर 2026 को विशेष ‘क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा’ का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा।

    परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और इसकी अंतिम तारीख 4 सितम्बर 2026 है। परीक्षा 6 सितम्बर को सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक किसी भी समय ऑनलाइन दी जा सकती है।

    प्रतिभागियों से खेलों से जुड़े 50 सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा।

    पुरस्कारों में प्रथम स्थान पर 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर 50-50 हजार रुपये के 2 पुरस्कार, तृतीय स्थान पर 25-25 हजार रुपये के 6 पुरस्कार और चतुर्थ स्थान पर 11-11 हजार रुपये के 11 पुरस्कार रखे गए हैं।

    अगर आपको खेलों की अच्छी जानकारी है, तो 4 सितम्बर से पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर करवाएं।

    राजगढ़-सादुलपुर की हर बड़ी खबर और खास जानकारी के लिए देखते रहें City News — खबर वही, जो हम दिखाएं!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    हमीरवास थाने पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना, कानावासी की लापता लड़की को लेकर फूटा आक्रोश
    Next Article
    कचरा रोज दिखता है… सफाई कब दिखेगी? वार्ड चुनाव से पहले जनता का सवाल

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment