Search

    Select Website Language

    केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री C R Paatil से नोहर फीडर व JJM कार्यों पर चर्चा

    11 months ago

    सांसद ने आज केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री C R Paatil से मुलाकात कर नोहर फीडर व बरवाली हैड के कार्यों तथा जल जीवन मिशन (JJM) की अनियमितताओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि नोहर फीडर और बरवाली हैड को एक साथ सम्मिलित कर नहर निर्माण की डीपीआर फरवरी 2024 में स्वीकृत हुई थी, लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा यह कार्य अब तक लंबित है। हरियाणा की जानबूझकर की जा रही देरी से राजस्थान को उसका हक का पानी नहीं मिल पा रहा। सांसद ने मांग की कि हरियाणा सरकार को तत्काल निर्देशित कर डीपीआर तैयार करवाई जाए और SCADA सिस्टम लगाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।
    सांसद ने जेजेएम योजना की अनियमितताओं की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि चूरू संसदीय क्षेत्र में स्वीकृत कार्य अधर में लटके हैं, अतिरिक्त फंड का आवंटन नहीं हुआ, सड़कों को तोड़कर पाइपलाइन डाली गई लेकिन मरम्मत नहीं हुई और कई गांवों में बिना उच्च जलाशय (टंकी) बने ही गलत एंट्री कर दी गई कि घरों तक पानी पहुँच गया। सांसद ने मांग की कि केन्द्र सरकार टीम भेजकर जांच कराए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर में गगोर गांव की रोही में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
    Next Article
    गरीब बच्चों के बीच मनाया बेटी का जन्मदिन – सादुलपुर में अनूठी पहल

    Related Politics Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment