Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    IND-ENG टेस्ट- करुण नायर का 9 साल बाद अर्धशतक:सुंदर के साथ नाबाद लौटे, स्टंप्स तक भारत 204/6; टंग-एटकिंसन को 2-2 विकेट

    6 months ago

    ओवल टेस्ट का पहला दिन मिलाजुला रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 204 रन बना डाले हैं, वहीं इंग्लिश टीम ने 6 विकेट झटक लिए हैं। गुरुवार को स्टंप्स तक करुण नायर 52 और वॉशिंगटन सुंदर 19 रन पर नाबाद लौटे। नायर ने टेस्ट करियर में 9 साल बाद फिफ्टी लगाई है। उनका पिछला 50+ स्कोर 16 दिसंबर 2016 को चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ ही आया था। तब उन्होंने नाबाद 303 रन की पारी खेली थी। साउथ लंदन स्थित द ओवल मैदान पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश के कारण शुरुआती 2 सेशन में 29 ओवर का खेल ही हो सका था। यहां तक तीन भारतीय बैटर्स पवेलियन लौट चुके थे। मैदान गीला होने के कारण तीसरा सेशन भी देरी से शुरू हुआ। साई सुदर्शन ने 28 और करुण नायर ने शून्य से पारी को आगे बढ़ाया। आखिरी सेशन में साई सुदर्शन (38 रन), रवींद्र जडेजा (9 रन) और ध्रुव जुरेल (19 रन) के आउट होने के बाद नायर-सुंदर ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। दोनों ने भारतीय टीम का स्कोर 200 पार पहुंचा दिया। टी-ब्रेक से पहले कप्तान शुभमन गिल 21, केएल राहुल 14 और यशस्वी जायसवाल 2 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और जोश टंग ने 2-2 विकेट झटके। क्रिस वोक्स को एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड रिकॉर्ड बारिश के कारण 2 बार रोकना पड़ा खेल साउथ लंदन स्थित द ओवल मैदान पर बारिश के कारण दिन का खेल दो बार रोका जा चुका है। पहली बार बारिश के कारण जल्दी लंच करना पड़ा, जबकि दूसरी बार बारिश के बीच टी-ब्रेक हुआ। रात 8 बजे दूसरी बार खेल रोकने के बाद रात 9:15 बजे आखिरी सेशन शुरू हुआ। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।
    Click here to Read More
    Previous Article
    चहल बोले-धनश्री से तलाक के समय सुसाइड का ख्याल आया:सिर्फ 2 घंटे सोता था, मैदान पर मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा था
    Next Article
    बुलवायो टेस्ट में न्यूजीलैंड 307 पर ऑलआउट:दूसरी पारी में जिम्बाब्वे 31/2, टीम अब भी 127 रन पीछे; कॉन्वे-मिचेल की फिफ्टी

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment