Search

    Select Website Language

    ICC एनुअल मीटिंग:लॉस एंजिलिस ओलिंपिक क्वालिफिकेशन तय करने के लिए नया ग्रुप बनेगा; इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की न्यूनतम आयु 15 साल होगी

    1 year ago

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए एक वर्किंग ग्रुप बनाने का फैसला किया है। इसमें क्रिकेट के हर फॉर्मेट की संरचना और 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया शामिल है। यह भी तय हुआ कि सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेने की न्यूनतम आयु 15 वर्ष रहेगी, लेकिन विशेष मामलों में इसकी समीक्षा की जा सकती है। यह फैसले शुक्रवार (18 जुलाई) को सिंगापुर में हुई मुख्य कार्यकारी समिति (CEC) की बैठक में लिए गए। नया वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा शनिवार को एक वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा। इस ग्रुप में CEC और बोर्ड के सदस्य शामिल होंगे। इसका मुख्य काम 2028 ओलिंपिक के लिए क्वालिफिकेशन का तरीका सुझाना होगा। ICC का मानना है कि रैंकिंग के आधार पर टीमें चुनी जा सकती हैं, लेकिन जय शाह की अध्यक्षता वाली ICC ने यह निर्णय वर्किंग ग्रुप पर छोड़ दिया है। कुछ लोग क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट कराने का सुझाव दे रहे हैं, लेकिन समय की कमी और व्यस्त फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) के कारण यह मुश्किल है। फिर भी, ग्रुप से सभी संभावित विकल्पों की जांच करने को कहा जाएगा। अगर रैंकिंग के आधार पर क्वालिफिकेशन का सुझाव आता है, तो ग्रुप को रैंकिंग की अंतिम तारीख भी बतानी होगी। इंटरनेशनल प्लेयर्स की उम्र कम से कम 15 साल होगी नए CEO संजोग गुप्ता की अध्यक्षता वाली बैठक में यह भी बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष रहेगी, जैसा कि ICC की मेडिकल सलाहकार समिति ने सुझाया था। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में छूट दी जा सकती है। ओलिंपिक में 6 मेंस और 6 विमेंस टीमें भाग लेंगी ओलिंपिक में केवल 6 पुरुष और 6 महिला टीमें भाग लेंगी। टेस्ट क्रिकेट के 2-तैयार सिस्टम पर CEC में कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन माना जा रहा है कि वर्किंग ग्रुप से इस पर सुझाव मांगा जाएगा। साथ ही, ग्रुप से वनडे और टी20 फॉर्मेट में बदलाव के लिए भी सिफारिशें देने को कहा जाएगा। USA क्रिकेट पर फैसला शनिवार को शनिवार को ICC बोर्ड USA क्रिकेट (USAC) के भविष्य पर फैसला लेगा। हाल ही में एक नॉर्मलाइजेशन कमेटी ने USA का दौरा किया और USAC से इस्तीफा देने को कहा, लेकिन USAC के कुछ सदस्यों ने इसका विरोध किया है। चूंकि ओलिंपिक USA में होने वाले हैं, इसलिए यह फैसला बहुत महत्वपूर्ण होगा। कुछ ऐसी हो सकती हैं ओलिंपिक क्वालिफिकेशन प्रक्रिया 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक के लिए क्रिकेट की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया पर ICC ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। ICC ने एक वर्किंग ग्रुप बनाने का निर्णय लिया है, जो क्वालिफिकेशन का तरीका सुझाएगा। इस ग्रुप को सभी संभावित विकल्पों की जांच करने को कहा गया है, जिसमें दो मुख्य सुझाव हैं:
    Click here to Read More
    Previous Article
    BCCI को 2023-24 में ₹9742 करोड़ की कमाई हुई:इसमें से 5761 करोड़ IPL से आए; बोर्ड के पास 30 हजार करोड़ रिजर्व में हैं
    Next Article
    लॉर्ड्स टेस्ट- 8 बार गेंदें बदली गईं:टेस्ट क्रिकेट में गेंद कब बदली जाती है, क्या हैं बॉल बदलने के नियम; 10 सवालों में जानिए

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment