Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    हमीरवास लाठीचार्ज के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन! 45 नामजद समेत 100-150 पर FIR, पुलिस ने लगाए गंभीर आरोप

    22 hours ago

    कानावासी गांव की लापता लड़की निधि के मामले को लेकर 7 सितंबर को हमीरवास थाने के सामने हुए प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने बड़ा कानूनी कदम उठाया है।

    पुलिस के अनुसार, ASI सुबास चिंदर की रिपोर्ट पर 45 नामजद और करीब 100 से 150 अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की गई है। FIR में पुलिस ने थाने के मुख्य गेट की ओर बढ़ने, बैरिकेड और दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश, पथराव और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की सहित कई आरोप लगाए हैं।

    पुलिस का दावा है कि घटना में महिला पुलिसकर्मियों सहित करीब 15 पुलिस और आरएसी जवान घायल हुए। वहीं पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने और आत्मरक्षा में हल्का बल प्रयोग करने की बात कही है।

    इस मामले में कई लोगों को नामजद किया गया है और जांच की जिम्मेदारी थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

    FIR में पुलिस ने क्या-क्या आरोप लगाए और मामले में आगे क्या कार्रवाई हुई? जानिए पूरी जानकारी City News की इस रिपोर्ट में।

    City News — खबर वही, जो हम दिखाएं!

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ चुनाव में किसे कितने वोट मिले? घर बैठे देखें वार्ड-वाइज वोटिंग % और चुनावी आंकड़े

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment