Search

    Select Website Language

    डॉ. राकेश महता ने वृद्धाश्रम को समर्पित किया 4.5 लाख का कमरा

    1 year ago

    महता मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बस स्टैंड राजगढ़ के ऑनर और गिरावड़ (तहसील महम, जिला रोहतक, हरियाणा) निवासी डॉ. राकेश महता ने अपने पिता स्व. दर्शन सिंह जी की स्मृति और माता सरोज बाला जी के आशीर्वाद से इन्नमा अपना घर (वृद्धाश्रम), सादुलपुर को एक कमरा (15*15) निर्माण हेतु ₹4,50,000 सहयोग राशि समर्पित की है।

    इस पुनीत कार्य के लिए डॉ. महता को इन्नमा ऑर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष मकसूद अहमद चिश्ती की प्रेरणा प्राप्त हुई।

    इन्नमा टीम की ओर से डॉ. राकेश महता का हार्दिक अभिनंदन किया गया।
    इस अवसर पर सचिव शहनाज अहमद, सलाहकार समिति अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन शेख (कलम मैन), और सदस्य दलीप नागरा भी उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ में आवारा सांडों का आतंक, पुजारी और महिला घायल
    Next Article
    श्री सालासर बालाजी धाम स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment