Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारत के नाम रहा ओवल टेस्ट का दूसरा दिन:इंग्लैंड पर 52 रन की बढ़त ली; जायसवाल फिफ्टी बनाकर नाबाद लौटे; स्कोर 75/2

    6 months ago

    ओवल टेस्ट का दूसरा दिन भारतीय टीम के नाम रहा। शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने अंग्रेजों पर 52 रन की बढ़त बना ली है। स्टंप्स तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 51 और नाइट वॉचमैन आकाश दीप 4 रन के स्कोर पर नाबाद लौटे। साउथ लंदन स्थित द ओवल मैदान पर चल रहे मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 23 रन की बढ़त बनाई थी। टीम 247 रन पर ऑलआउट हो गई। ओपनर जैक क्रॉली ने 64, हैरी ब्रूक ने 53 और बेन डकेट ने 43 रन बनाए। भारत से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 4-4 विकेट मिले। एक विकेट आकाश दीप के खाते में आया। क्रिस वोक्स चोट के कारण बैटिंग करने नहीं उतरे। भारतीय टीम पहली पारी में 224 रन पर ऑलआउट हो गई। करुण नायर 57 और वॉशिंगटन सुंदर 26 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड से गस एटकिंसन ने 5 विकेट झटके। जोश टंग को 3 विकेट मिले। एक विकेट क्रिस वोक्स के खाते में आया। मैच का स्कोरकार्ड... रोचक फैक्ट भारत के टॉप विकेट टेकर इंग्लैंड के टॉप स्कोरर दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।
    Click here to Read More
    Previous Article
    दलीप ट्रॉफी 2025 के लिए ईस्ट जोन की टीम घोषित:ईशान किशन कप्तान, अभिमन्यु उप-कप्तान; सुदीप चटर्जी की अनदेखी
    Next Article
    बुलवायो टेस्ट- न्यूजीलैंड 9 विकेट से जीता:जिम्बाब्वे की दूसरी पारी 165 रन पर सिमटी; मैट हेनरी ने मैच में 9 विकेट लिए

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment