Search

    Select Website Language

    बिहार चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत का सादुलपुर में भव्य जश्न: राजेंद्र राठौड़ के नारों से गूंजा शहर

    8 months ago

    बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न आज सादुलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। जीत की घोषणा के बाद मिठाइयाँ बांटी गईं और "राजेंद्र राठौड़ जिंदाबाद!" तथा "मोदी जी के नेतृत्व में फिर एक बार भाजपा सरकार!" के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। भाजपा युवा जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह नायक ने इस विजय को राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह राठौड़ का नेतृत्व और संगठनात्मक दक्षता ही पार्टी की ताकत है। इस विजयोत्सव को सफल बनाने में जोगेंद्र झाझड़िया, प्रोफेसर दलीप पूनिया, महावीर पूनिया, गोपाल शर्मा और नीलम पूनिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    सादुलपुर की पहाड़सर पंचायत में योजनाओं में घोटाला: गरीबों का हक छीनकर रिश्तेदारों को लाभ पहुँचाने का आरोप
    Next Article
    सादुलपुर में भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह आयोजित, प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत रहे मुख्य अतिथि

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment