Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    भारी बारिश से राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, SDRF और प्रशासन अलर्ट

    1 year ago

    राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है, जहां कई गांवों का संपर्क टूट गया है। सीएम ने हाईलेवल बैठक में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखते हुए SDRF, सिविल डिफेंस और होमगॉर्ड्स को तैनात रहने को कहा है। निचले इलाकों में विशेष निगरानी और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से अपील की गई है कि आपदा की स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम 1070, 112 या 1077 पर संपर्क करें। जलभराव, बिजली-पानी, स्वास्थ्य सेवाओं और संपर्क मार्गों की निगरानी को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान में भारी बारिश का कहर, जयपुर में सड़कों पर जलभराव; 22 जिलों में अलर्ट जारी
    Next Article
    राजगढ़ में अग्रवाल महिला संगठन ने मनाई हरियाली तीज, मिसेज तीज बनीं रितिका

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment