Search

    Select Website Language

    आज भी बारिश की उम्मीद:बीकानेर के साथ ही संभाग के चूरू-हनुमानगढ़ में हो सकती है तेज बारिश

    1 year ago

    बीकानेर में सोमवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है। सावन के पहले सोमवार को आमतौर पर बीकानेर में बारिश होती है। आज मौसम विभाग ने भी बीकानेर में बारिश की उम्मीद जताई है। तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। बीकानेर में आज बारिश की संभावना है। रविवार रात से ही बादल रहे हैं हालांकि बरसे नहीं है। वहीं सुबह भी बादलों का डेरा बना हुआ है। हवाएं 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। बीकानेर में आने वाले कुछ दिनों तक रिमझिम या फिर तेज बारिश हो सकती है। मंगलवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार और गुरुवार तक हल्की रिमझिम बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में चूरू और हनुमानगढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं सेटेलाइट इमेज में बीकानेर पर भी बादल मंडराते हुए दिख रहे हैं। दोपहर तक बीकानेर में बारिश की उम्मीद की जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को बारिश की उम्मीद ज्यादा है क्योंकि खेत में फसल खड़ी है। किसानों के लिए अब तक हुई बारिश उम्मीद की किरण बनी है। बड़ी संख्या में असिंचित क्षेत्र में किसान ट्रेक्टर से खेत में बुवाई कर रहे हैं। अगर एक महीने तक अच्छी बारिश रही तो फसल भी हो सकती है। फिलहाल खेत में कपास की फसल को बारिश का इंतजार है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भीलवाड़ा में आज 3 से 4 घंटे का पावर कट:मेंटेनेंस के चलते सुबह 8 से शाम 5 बजे तक अलग-अलग समय में कटौती
    Next Article
    भगवान शिव की हो रही विशेष पूजा अर्चना:मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, वेल्व पत्री चढ़ाकर और दूध से भगवान का हो रहा अभिषेक

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment