Search

    Select Website Language

    275 करोड़ खर्च कर बनाया रामसेतु ब्रिज बंद:कल अगली सुनवाई, ट्रैफिक कंट्रोल करना आज पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी

    1 year ago

    अजमेर के लिए लाइफ लाइन माने जाने वाले एलिवेटेड रोड (रामसेतु) के सड़क धंसने के मामले में लगाई गई जनहित याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 11 जुलाई तक ब्रिज पर आवागमन बंद करने के आदेश दिए। बुधवार देर शाम जिला कलेक्टर के आदेश पर ब्रिज की चारों भुजाओं को बंद कर दिया गया। आवागमन कल तक बंद रखा गया है। ऐसे में शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कचहरी रोड, आगरा गेट-फव्वारा से रेलवे स्टेशन व मार्टिडल ब्रिज तक वाहन रैंग रहे हैं। करीब दो किलाेमीटर इस दूरी में काफी समय की बरबादी हो रही है। यहां का ट्रेफिक कंट्रोल करना भी पुलिस के लिए परेशानी साबित हो रहा है। गौरतलब है कि ब्रिज में तकनीकी खामियों को लेकर जितेश धनवानी और मुकेश पुरी की ओर से जनहित याचिका पेश की गई है। सिविल न्यायाधीश पश्चिम कोर्ट के पीठासीन अधिकारी मनमोहन चंदेल ने याचिका पर सुनवाई करते हुए स्मार्ट सिटी के सीईओ और एसीईओ नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी का जवाब तलब किया था। 2.6 किलोमीटर लम्बा है रामसेतू एलीवेटेड रोड की लंबाई 2.6 किलोमीटर है। वाई आकार का एलीवेटेड रोड फोर लेन माटिंडल ब्रिज से गांधी भवन और गांधी भवन से आगरा गेट तक है। इसी प्रकार टू लेन पुरानी आरपीएससी से गांधी भवन तक आगरा गेट से महावीर सर्किल तक है। एलीवेटेड रोड का निर्माण 7 जुलाई 2018 को शुरु हुआ था। प्रधानमंत्री ने इसका शिलान्यास किया था। इसकी समय सीमा 7 जुलाई 2020 निर्धारित थी। जिसे लगातार बढ़ाया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5 मई 2023 को इसका उद्घाटन किया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    शहीद को देख बेटी बोली- पापा क्यों चले गए:चाचा बोले- रिटायर होने के बाद गांव में घर बनवाने का सपना अधूरा रह गया
    Next Article
    राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में भूकंप के झटके:करीब 10 सेकेंड तक महसूस हुए, हरियाणा के झज्जर में था केंद्र

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment