Search

    Select Website Language

    यूपी की पहलवान दिव्या काकरान का ढाई साल में तलाक:बोलीं- 5 महीने से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था; बॉडी बिल्डर से की थी शादी

    1 year ago

    बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के बाद अब यूपी की रहने वाली इंटरनेशनल पहलवान दिव्या काकरान ने अपने पति सचिन प्रताप सिंह से तलाक का ऐलान कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने इस फैसले को अपने जीवन का सबसे कठिन अध्याय बताया। 'दैनिक भास्कर' ने पहलवान दिव्या से बात की। उन्होंने कहा, हम दोनों के बीच 4-5 महीने से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। हम सोचते रहे कि ठीक हो जाएगा। लेकिन, अब हमने अलग होने का हार्ड डिसीजन लिया है। हमारी अरेंज मैरिज हुई थी। बाकी मुझे जो लिखना था, वह सोशल मीडिया पर लिख दिया। बाकी और कुछ बताना नहीं चाहती। सबकुछ पर्सनल है। दिव्या अर्जुन अवार्डी पहलवान हैं। वह देश के लिए एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत चुकी हैं। 8 बार भारत केसरी खिताब हासिल किया है। इस समय यूपी में नायब तहसीलदार हैं। अब विस्तार से पढ़िए... दिव्या ने लिखा- कठिन फैसले के लिए दर्द, चिंतन और आत्ममंथन करना पड़ा दिव्या काकरान ने इंस्टाग्राम पर लिखा– यह मेरे जीवन के सबसे भावनात्मक और कठिन अध्यायों में से एक रहा है। इसमें बहुत दर्द, चिंतन और आत्ममंथन करना पड़ा, जिसकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। यह फैसला साझा करना आसान नहीं था, लेकिन अपने समर्थकों के सहयोग के चलते उन्होंने इसे साझा करना जरूरी समझा। धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं दिव्या ने आगे लिखा– अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हूं। जीवन कभी-कभी ऐसा मोड़ ले लेता है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं करता। खुद को स्थिर करने की कोशिश कर रही हूं और उन रास्तों पर चल रही हूं, जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने अपने माता-पिता और परिवार का उनके हर फैसले में साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया। 21 फरवरी 2023 को हुई थी शादी मुजफ्फरनगर की रहने वाली दिव्या काकरान ने 21 फरवरी, 2023 को मेरठ के जिम ट्रेनर और नेशनल बॉडी बिल्डर खिलाड़ी सचिन प्रताप सिंह से शादी की थी। विवाह मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में हुआ था। शादी से एक साल पहले यानी 2022 से दिव्या और सचिन रिलेशनशिप में थे। सचिन के पिता यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वह इंस्ट्रक्टर के रूप में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देते हैं। 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने के बाद उन्हें रेलवे के टीटी पद से प्रमोट कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नायब तहसीलदार पद पर नियुक्त किया गया। बैडमिंटन प्लेयर साइना की खबर भी पढ़िए नेहवाल बोलीं- बहुत सोचने के बाद हम दोनों ने फैसला लिया; 7 साल पहले लव मैरिज की थी भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने रविवार देर रात अपने पति और बैडमिंटन प्लेयर पारुपल्ली कश्यप (पी. कश्यप) से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा, 'बहुत सोच-विचार के बाद, कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है।' साइना ने लिखा, 'जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ सभी यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।' 7 साल पहले हुई थी शादी, ट्रेनिंग के दौरान मिले थे साइना नेहवाल ने 14 दिसंबर, 2018 को कश्यप पारुपल्ली के साथ लव मैरिज की थी। दोनों 2007 से रिलेशनशिप में थे। हालांकि 2005 से एक-दूसरे को जानते थे। अपने करियर के शुरुआती दिनों में दोनों हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद एकेडमी में एक साथ ट्रेनिंग करते थे। एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों मिले थे। दोनों इस खेल में काफी आगे बढ़े। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में दोनों ने शादी की थी। हालांकि शादी तक दोनों की रिलेशनशिप के बारे में लोगों को भनक भी नहीं थी। -------------- ये खबर भी पढ़ें... 'हमारे मूंछ रखने, घोड़ी चढ़ने से दिक्कत':लखनऊ में आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने से गांव में गुस्सा, बोले- जातिवादी लोग माहौल बिगाड़ना चाह रहे लखनऊ के काकोरी स्थित मौंदा गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा टूटने को लेकर बवाल हुआ। आक्रोशित लोगों ने प्रतिमा के पास प्रदर्शन और नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read More
    Previous Article
    लॉर्ड्स टेस्ट हार के बाद सिराज की इंस्टा पोस्ट:लिखा- कुछ मैच आपके साथ रहते हैं, नतीजे के लिए नहीं, बल्कि सिखाने के लिए
    Next Article
    राधिका मर्डर केस, एक्सपर्ट्स ने जांच पर सवाल उठाए:बोले- पुलिस आरोपी के बयान में ही उलझी, कोर्ट में मुकर गया तो क्या करेंगे

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment