Search

    Select Website Language

    लॉर्ड्स टेस्ट हार के बाद सिराज की इंस्टा पोस्ट:लिखा- कुछ मैच आपके साथ रहते हैं, नतीजे के लिए नहीं, बल्कि सिखाने के लिए

    1 year ago

    भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज ने लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि कुछ मैच आपके साथ रहते हैं, नतीजे के लिए नहीं, बल्कि जो वे सिखाते हैं, उसके लिए। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। सिराज भारत की दूसरी इनिंग में आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। 10 वें विकेट के लिए जडेजा के साथ 23 की साझेदारी की सिराज ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी की थी। सिराज की बल्लेबाजी को देख कर लग रहा था कि वे जडेजा के साथ मिलकर 193 रन के टारगेट को हासिल कर सकते हैं। सिराज ने 30 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए, जबकि जडेजा 61 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, पांचवें दिन चाय के बाद शोएब बशीर की एक गेंद सिराज के बल्ले से टकराकर स्टंप पर जा लगी, जिससे भारत 170 पर सिमट गया और इंग्लैंड ने रोमांचक जीत हासिल की। इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे इग्लैंड तीसरा टेस्ट जीतने के साथ ही पांच टेस्ट मैच की सीरीज में 2-1 से आगे हो गया है। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लिश टीम को 5 विकेट से जीत मिली थी। उसके बाद बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट को भारत 336 रन से जीता था। _______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... लॉर्ड्स टेस्ट हार: गांगुली ने टॉप ऑर्डर को जिम्मेदार ठहराया:बोले- भारत के प्रदर्शन से बेहद निराश हैं; 22 रनों से इंग्लैंड जीता था भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत की हार से बेहद निराश हैं। उन्होंने तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की इंग्लैंड से 22 रनों की हार के लिए टॉप ऑर्डर के बैटर्स को दोषी माना है। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत के प्रदर्शन से बेहद निराश हूं- गांगुली:लॉर्ड्स टेस्ट हार पर टॉप ऑर्डर को जिम्मेदार ठहराया; 22 रन से इंग्लैंड जीता था
    Next Article
    यूपी की पहलवान दिव्या काकरान का ढाई साल में तलाक:बोलीं- 5 महीने से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था; बॉडी बिल्डर से की थी शादी

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment