Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    ददरेवा ग्राम में ₹4 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

    1 year ago

    आज धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से समृद्ध ददरेवा ग्राम की पुण्यभूमि पर ₹4 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
    यह केवल विकास कार्यों की शुरुआत नहीं, बल्कि एक व्यापक संकल्प है –
    ग्राम्य जीवन को सुविधाओं से समृद्ध करना, युवाओं को अवसर देना, और भावी पीढ़ियों के लिए एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना।
    इस गौरवशाली अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री Rajendra Rathore जी, चूरू विधायक श्री Harlal Saharan जी, भाजपा चूरू जिलाध्यक्ष श्री Basant Sharma जी व कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को न केवल ऊर्जा दी, बल्कि जनसामान्य में सशक्त नेतृत्व और विकास के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया।
    मैं समस्त ग्रामवासियों व सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट करता हूँ, जिनके सहयोग और विश्वास से यह कार्य संभव हो पाया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    भाजपा चूरू की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं
    Next Article
    नेताओं के जुबानी ददरेवा के विकास की तस्वीर – सुनिए सिलान्यास समारोह से।

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment