Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    नेताओं के जुबानी ददरेवा के विकास की तस्वीर – सुनिए सिलान्यास समारोह से।

    1 year ago

    ददरेवा में हुआ 4 करोड़ के विकाश कार्यो का सिलयान्यश।
    सादुलपुर के निकटवर्ती गांव गोगाजी की जन्मभूमि ददरेवा में 4 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ददरेवा के सरपंच जाहिद खान ने की। मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पद्म भूषण देवेंद्र झाझड़िया रहे।

    समारोह में चूरू विधायक हरलाल सहारण, दलीप पुनिया, तारानगर विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़, प्रधान विनोद पुनिया, जिला प्रमुख वंदना आर्य और महावीर पुनिया सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
    सरपंच जाहिद खान ने मंच से ददरेवा को पर्यटन स्थल बनाने, जिला परिषद से एक करोड़ के विकास कार्य करवाने, कॉलेज खोलने, बालिका विद्यालय के लिए भवन बनाने और खेल स्टेडियम बनवाने की मांग की।
    पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि ददरेवा धर्म नगरी है, जहां कई राज्यों से लोग आते हैं। उन्होंने आने वाले बजट में 15 करोड़ की घोषणा करवाने का आश्वासन दिया। राठौड़ ने कहा कि ददरेवा देश के प्रमुख स्थलों में से एक है और यहां विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहेगी।
    पद्म भूषण देवेंद्र झझड़िया ने ददरेवा को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत सभी से पौधे लगाने और सफाई का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने पेड़ लगाए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रणवीर धीधवाल ने किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    ददरेवा ग्राम में ₹4 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
    Next Article
    4 करोड़ के विकास कार्यों से ददरेवा का भविष्य कितना बदल जाएगा ?

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment