Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजगढ़ के नए चेयरमैन राकेश पूनिया का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त नगरपालिका का वादा

    1 hour ago

    राजगढ़ नगरपालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन राकेश पूनिया का सिद्धमुख रोड स्थित एक प्लांट पर सर्वसमाज और पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों की टीम की ओर से भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में करीब 25 पार्षदों सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    इस दौरान चेयरमैन राकेश पूनिया ने राजगढ़ नगरपालिका को भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त बनाने की बात कही। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम में सुधार, डिग्गी और जोहड़ की सफाई तथा शहर के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही और आमजन से सहयोग की अपील की।

    कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी व पद्म भूषण देवेंद्र झाझड़िया, IFCI निदेशक प्रो. दिलीप पूनिया, ACB झुंझुनू के ASP नरेंद्र पूनिया, सुमित्रा पूनिया, पूर्व उपजिला प्रमुख सुरेंद्र स्वामी, जिला प्रवक्ता विमल पूनिया, एडवोकेट वीरेंद्र शेरू, लाल मोहम्मद (लकी) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरपंच, व्यापारी और समाजसेवी मौजूद रहे।

     

    राजगढ़ नगरपालिका के नए बोर्ड और शहर के विकास से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए सिटी न्यूज़ से जुड़े रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ कब्रिस्तान अंडरब्रिज का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद, नए टेंडर की तैयारी
    Next Article
    देवेंद्र झाझड़िया ने सुनाई गांव की मजेदार कहानी, राकेश पूनिया के सम्मान समारोह में सभी का जताया आभार

    Related Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment