Search

    Select Website Language

    स्मिथ के बाद अब ओ'रूर्क भी जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर:लिस्टर टीम में शामी ; डफी - फिशर को टेस्ट डेब्यू का मौका

    1 year ago

    न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्क पीठ की चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ओ'रूर्क को पहले टेस्ट के तीसरे दिन चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें आगे की मेडिकल जांच के लिए न्यूजीलैंड भेजा गया है। न्यूजीलैंड की टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। कीवी टीम ने पहला टेस्ट 9 विकेट से जीता था। दूसरा टेस्ट 7 अगस्त से शुरू होगा। ओ रूर्क से पहले नाथन स्मिथ बाहर हो चुके हैं विल ओ'रूर्क से पहले तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नाथन स्मिथ भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह जकारी फॉल्क्स को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। अब ओ'रूर्क की चोट के कारण ऑकलैंड एसेस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को टीम में बुलाया गया है। लिस्टर को पहले बैकअप के तौर पर शामिल किया गया था। अब वह टीम के साथ बने रहेंगे। गेंदबाजी कोच बोले- ओ'रूर्क टीम के लिए अहम न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम ने कहा,'हमें उम्मीद है कि यह चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। विल हमारे लिए अगले छह से आठ महीनों और अगले साल के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि कई बड़े टेस्ट दौरे आने वाले हैं। हमें उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।' ओ'रूर्क ने पहले टेस्ट में लिए थे तीन विकेट ओ'रूर्क ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 13 ओवर में कोई विकेट नहीं लिया, लेकिन दूसरी पारी में 10 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। हालांकि, पीठ की समस्या के कारण वह आगे नहीं खेल सके। जैकब डफी या मैथ्यू फिशर को मिल सकता है डेब्यू का मौका ओ'रूर्क की अनुपस्थिति में जैकब डफी या मैथ्यू फिशर में से किसी एक को टेस्ट डेब्यू का अवसर मिल सकता है। फिशर को दौरे से पहले नेट बॉलर के रूप में प्रभावित करने के बाद टीम में शामिल किया गया था। कप्तान टॉम लैथम पहले टेस्ट में नहीं खेल सके न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान टॉम लैथम कंधे की चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह मिचेल सैंटनर ने कप्तानी की थी। अब यह देखना बाकी है कि लैथम दूसरा टेस्ट खेलने के लिए फिट होंगे या नहीं। ______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... इंग्लैंड में सीरीज बराबर करने के बाद टीम-इंडिया घर लौटी:वॉशिंगटन सुंदर इम्पैक्ट प्लेयर बने; गंभीर बोले- बहुत खुश हूं भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर की, लेकिन जीत के बाद टीम इंडिया ने कोई बड़ा जश्न नहीं मनाया। खिलाड़ियों ने सोमवार को मैच खत्म होने के बाद अपने परिवारों के साथ समय बिताया और मंगलवार सुबह अलग-अलग बैचों में भारत के लिए रवाना हो गए। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    इंग्लैंड में सीरीज बराबर करने के बाद टीम-इंडिया घर लौटी:वॉशिंगटन सुंदर इम्पैक्ट प्लेयर बने; गंभीर बोले- बहुत खुश हूं
    Next Article
    पंत ने कर्नाटक की गरीब छात्रा की फीस भरी:12वीं में 83% मार्क्स लाई थी,  BCA में एडमिशन लिया; पिता चाय की दुकान चलाते हैं

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment