Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्कूलों में रिटायर्ड सैनिकों से ध्वजारोहण कराने की मांग:मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सीएम भजनलाल शर्मा को लिखा लेटर; हरियाणा सरकार की पहल का किया जिक्र

    6 months ago

    स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिकों को प्रदेश की सभी स्कूलों में झंडा फहराने की छूट देने की मांग की गई है। उद्योग और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। राठौड़ ने पत्र में हरियाणा में इसी तरह की पहल की जानकारी भी दी है। स्कूलों में रिटायर्ड सैनिकों से ध्वजारोहण कराया जाए राठौड़ ने लिखा-ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देशवासियों को गर्व से भर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे वीर जवानों ने राष्ट्र की रीति नीति, मर्यादा, तिरंगे के मान और नागरिकों के सम्मान को संपूर्ण विश्व में स्थापित किया है। भारत की प्रतिबद्धता को और सशक्त किया है। अत: मेरा आपसे निवेदन है कि 15 अगस्त के पावन अवसर पर राज्य के विद्यालयों में सेवानिवृत सैनिकों के माध्यम से ध्वजारोहण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस पहल से हमारी भावी पीढी को राष्ट्र सेवकों से प्रत्यक्ष संवाद और प्रेरणा प्राप्त होगी। हरियाणा सरकार का कदम प्रेरणादायी राठौड़ ने लिखा- इस अत्यंत गौरवशाली अवसर पर हम भारत माता के वीर सपूतों को प्रणाम करते हैं। जिन्होंने हर परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा को सर्वोपरि रखा है। राजस्थान का इतिहास सैनिकों के गौरव और सम्मान से भरपूर रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा उठाया गया यह प्रेरणादायी कदम उल्लेखनीय हैं, जिसमें सेवानिवृत सैनिकों को विद्यालयों में जाकर झंडारोहण करने का अवसर दिया जा रहा है। यह पहल राजस्थान के बलिदानी और गौरवशाली इतिहास को और प्रबल करेगा साथ ही प्रदेश के नागरिकों का सैनिकों के प्रति सम्मान और गर्व के भाव को भी प्रबल करेगा। हर घर तिरंगा अभियान वहीं, बीजेपी स्वंतत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा इस बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक प्रदेशभर में मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे। इस दौरान भाजपा के सभी मंडलों में पैदल मार्च निकालने के साथ युवा मोर्चा की ओर से बाइल रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराएंगे। इसके साथ ही 15 अगस्त की शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान उतारा भी जाएगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जालोर में विभिन्न पर्वों को लेकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त:अधिकारी नहीं छोड़ पाएंगे मुख्यालय, छुट्टियां भी नहीं मिलेगी, कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे
    Next Article
    इंग्लैंड में सीरीज बराबर करने के बाद टीम-इंडिया घर लौटी:वॉशिंगटन सुंदर इम्पैक्ट प्लेयर बने; गंभीर बोले- बहुत खुश हूं

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment