Search

    Select Website Language

    राधिका यादव मर्डर में इनामुल हक की तीसरी बार सफाई:कहा-मैं रात को सो नहीं पा रहा, खाना भी छूटा; लव जिहाद से जोड़ना गलत

    1 year ago

    गुरुग्राम के बहुचर्चित टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव मर्डर के बाद एक्टर इनामुल हक ने तीसरी बार सफाई दी है। उन्होंने 53 मिनट का लाइव सेशन किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राधिका के साथ उनका कोई निजी संबंध नहीं था। इनामुल ने मां की कसम खाकर अपने रिश्ते को लेकर सफाई दी। इनामुल हक राधिका मर्डर केस में उनके साथ रिलेशनशिप पर सवाल खड़े होने के बाद चार दिन पहले मीडिया के सामने आए थे। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर उनको लेकर सवाल नहीं थमे तो 24 घंटे के भीतर दूसरी बार सफाई दी। गुरुग्राम पुलिस की तरफ से उन्हें इन्वेस्टिगेशन में भी शामिल नहीं किया गया, इसके बावजूद लोग राधिका के साथ उनके रिलेशन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। जानें क्या कहा इनामुल हक ने.. उन्होंने कहा कि मैंने कई न्यूज चैनलों को इंटरव्यू दिया, लेकिन फिर भी लोग सवाल कर रहे हैं। इसलिए मैंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बात रखने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर जिस तरह से लोग राधिका यादव की हत्या के बाद हिंदू-मुस्लिम एंगल जोड़कर एक मासूम की छवि खराब कर रहे हैं। इससे मैं काफी परेशान और हैरान हूं। मेरा दिल बहुत दुखता है इनामुल हक ने सबसे अधिक पीड़ा इस बात पर जताई कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि राधिका के पिता ने सही किया। उन्होंने कहा, "यह सुनकर मेरा दिल बहुत दुखता है। जो लड़की अब इस दुनिया में नहीं है, उसके लिए लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राधिका की मौत के बाद से मैं रात को सो नहीं पा रहा, खाना नहीं खा पा रहा हूं। राधिका से मेरे प्रोफेशनल रिलेशन थे उन्होंने दोहराया कि उनके और राधिका के बीच सिर्फ प्रोफेशनल जान-पहचान थी। राधिका से उनकी पहली मुलाकात करीब ढाई साल पहले दिल्ली में एक टेनिस टूर्नामेंट (टेनिस प्रीमियर लीग) के दौरान हुई थी। वह टूर्नामेंट की शूटिंग कर रहे थे और वहीं उनकी टीम को राधिका की कैमरा लुकिंग अच्छी लगी। बाद में राधिका ने एक्टिंग में रुचि जताई तो उन्होंने कहा था कि भविष्य में कोई अवसर आया तो बताऊंगा। यहां जानिए को-एक्टर इनामुल ने शनिवार को क्या कहा था.. 2 साल पहले रिलीज हुआ, राधिका के साथ बनाया इनामुल ने बताया था कि जिस वीडियो 'कारवां' में राधिका और मैंने एक्टिंग की है, वह 2 साल पहले बनाकर रिलीज किया गया था। मगर, हम इसे दोबारा किसी दूसरे कलाकार के साथ फिर से रिलीज करना चाहते थे। मैंने वीडियो के लिए राधिका से संपर्क किया था। राधिका ने अपने पिता को 'कारवां' गाना सुनाया और राधिका ने सेट पर मुझे बताया था कि उनके पिता को यह गाना बहुत पसंद आया है। राधिका की मां भी उनके साथ सेट पर आई थीं। राधिका और उनके पिता दीपक यादव के रिश्ते को लेकर किए गए सवाल पर इनामुल ने बताया कि मैं उन्हें (राधिका और दीपक) अच्छी तरह से नहीं जानता। राधिका मेरे लिए बिल्कुल अजनबी थी और अब भी है। मैं उनसे पहली बार दिल्ली में पंजाब टाइगर्स नाम की टेनिस टीम के साथ मिला था। वह मेरे साथी के पास आई और बताया था कि मुझे भी एक्टिंग में दिलचस्पी है। साथी ने ही मुझे बताया था कि राधिका का स्क्रीन लुक बहुत अच्छा है, वह एक्टिंग कर सकती है। राधिका ने नहीं किया था सॉन्ग का प्रचार इनाम ने कहा, "हमने गाना सामान्य रूप से शूट किया। उसके बाद, मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। राधिका ने इस सॉन्ग का प्रचार भी नहीं किया। मैं राधिका से केवल 2 बार मिला, एक बार टेनिस टीम मीटिंग के दौरान और दूसरी बार शूटिंग के दौरान। वीडियो रिलीज होने के तुरंत बाद राधिका ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें बताया था कि उनके दादाजी का निधन हो गया है। इसलिए, मुझे लगा कि वह इसी वजह से गाने का प्रचार नहीं कर रही है। यहां जानिए को-एक्टर इनामुल ने पहली बार क्या-क्या बताया.. राधिका ने डिलीट कर दिया था अपना अकाउंट राधिका की हत्या के बाद वायरल वीडियो पर इनाम ने कहा था कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि राधिका ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया था। उसकी इंटरनेट पर जो फुटेज है, वह सिर्फ मेरे गाने का है। अगर उसका अकाउंट खुला होता और सभी रील्स देख पाते, तो सिर्फ मैं ही खबरों में नहीं होता। इनाम ने बताया कि हम वीडियो के अंतिम परिणाम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। मैं उस म्यूजिक वीडियो को हटाकर किसी और जाने-माने एक्टर के साथ इसे फिर से रिलीज करना चाहता था क्योंकि मुझे उसमें अपना लुक पसंद नहीं आया था। वीडियो को लेकर राधिका के पिता की नाराजगी पर इनाम ने कहा कि मुझे कारवां सॉन्ग के बाद राधिका के किसी भी वीडियो के बनने की जानकारी नहीं है। मुझे लगता है कि वह सोशल मीडिया से कुछ नहीं कमा रही थी। अब राधिका की हत्या की बात सामने आई तो मुझे भी यह देखकर बहुत दुख हुआ। पुलिस ने अभी तक मुझसे इस बारे में कोई संपर्क नहीं किया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    पंजाब के 114 साल के एथलीट फौजा सिंह का निधन:कार ने टक्कर मारी; टर्बन टॉरनेडो नाम से मशहूर, 80 की उम्र में दौड़ना शुरू किया
    Next Article
    लियम डॉसन की 8 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी:चौथे मैच के लिए इंग्लिश टीम का ऐलान; चोटिल शोएब बशीर सीरीज से बाहर

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment