Search

    Select Website Language

    रामावतार बैरासरिया बने शेखावाटी फाउंडेशन के चूरू जिलाध्यक्ष

    9 months ago

    राजगढ़  के समाजसेवी और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रामावतार बैरासरिया को शेखावाटी फाउंडेशन का चूरू जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

     

    मिली जानकारी के अनुसार, सर्वजन हिताय के उद्देश्य से स्थापित शेखावाटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद गोयल, राष्ट्रीय प्रभारी पशुपतिनाथ शर्मा और राष्ट्रीय महामंत्री गजानन्द शर्मा ने यह नियुक्ति प्रदान की है। संगठन को उम्मीद है कि रामावतार बैरासरिया अपने अनुभव और सेवाभाव से जिले में संगठन की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएँगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    बाड़मेर PG कॉलेज में ABVP का 'हल्ला बोल': DCA पर ज़मीन कब्जे का आरोप, छात्रों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    डॉ. कृष्णा पुनिया बनी एथलेटिक्स सिलेक्शन कमेटी की सदस्य

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment