Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    बाड़मेर PG कॉलेज में ABVP का 'हल्ला बोल': DCA पर ज़मीन कब्जे का आरोप, छात्रों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

    1 year ago

    राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बैनर तले छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़कर जिला प्रशासन और जिला क्रिकेट संघ (DCA) के खिलाफ नारेबाजी की।

    प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की 16 बीघा जमीन पर वर्ष 2013 में नियमों को ताक पर रखकर जिला क्रिकेट संघ को आवंटित कर दिया गया। छात्रों का कहना है कि यह ज़मीन शैक्षणिक उद्देश्य के लिए थी, लेकिन DCA ने यहां क्रिकेट स्टेडियम बना लिया और चारदीवारी खड़ी कर मैदान पर अवैध कब्जा कर लिया। कोविड काल का हवाला देकर मैदान का गेट बंद कर दिया गया और अब कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मैदान में प्रवेश तक नहीं करने दिया जा रहा। यहां तक कि कॉलेज के शिक्षकों को भी मैदान में जाने के लिए पूर्व अनुमति लेनी पड़ती है।

    छात्रों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं हुई हैं। निर्माण कार्य के लिए कॉलेज के लेटरहेड का गलत इस्तेमाल किया गया। खेल मैदान छात्रों के लिए है, लेकिन उसे जबरन निजी संस्था के कब्जे में दे दिया गया है।

    छात्रों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई और कॉलेज को उसका अधिकार वापस नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में ABVP के नेतृत्व में बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

    यह मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है, जहां तत्कालीन राजस्व मंत्री, जिला कलेक्टर और संबंधित विभाग से जवाब तलब किया गया है। मामला संवेदनशील बनता जा रहा है और छात्रों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन के लिए चुनौती भी बन सकता है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    क्या आपका गांव बन सकता है डिजिटल हीरो?
    Next Article
    रामावतार बैरासरिया बने शेखावाटी फाउंडेशन के चूरू जिलाध्यक्ष

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment