Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    राजस्थान में भारी बारिश पर मंत्री का अजीब बयान: "CM की पूजा से होती है बारिश", कांग्रेस बोली– भगवान को दोष देना सरकार की नाकामी छुपाने की कोशिश

    1 year ago

    राजस्थान में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कई जिलों में सड़कों पर जलभराव है, घरों में गंदा पानी घुस गया है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी बीच राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई का एक विवादित बयान सामने आया है।
    बाड़मेर दौरे के दौरान मंत्री विश्नोई ने कहा कि जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं, तब बारिश शुरू हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि अब बारिश रुकवाने के लिए मुख्यमंत्री को भगवान इंद्र से प्रार्थना करनी पड़ रही है।

    इस बयान पर बायतु से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक गंभीर मानवीय संकट की ज़िम्मेदारी भगवान पर डालना हास्यास्पद है।
    चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है और यह बयान दर्शाता है कि सरकार खुद समस्या को हल करने में असमर्थ है।
    इस बयान के बाद सियासी गलियारों में गर्मा-गर्मी तेज हो गई है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या प्राकृतिक आपदा की ज़िम्मेदारी अब नेताओं की बजाय भगवानों पर डाली जाएगी?

    Click here to Read More
    Previous Article
    श्री सालासर बालाजी धाम स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
    Next Article
    सुरेंद्र नायक बने चूरू जिला भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment