Search

    Select Website Language

    पाली में सीवरेज की समस्या को लेकर जताया विरोध:बोले- घरों के आगे फैला रहता है गंदा पानी, मच्छर पनप रहे, बीमार होने का डर

    1 year ago

    पाली शहर के राजेंद्र नगर में रहने वाले लोग घर के आगे सीवरेज की समस्या को लेकर खासे परेशान है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई शिकायतें करने के बाद भी जिम्मेदार उनकी बात नहीं सुनते। घरों के आगे फैले गंदे पानी में मच्छर पनप रहे है। बदबू से हाल बेहाल है। लेकिन शिकायतों को अम्बार लगा रहता है। इस पर उन्होंने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया तब जाकर सीवरेज लाइन की सफाई के लिए निगम के कार्मिक पहुंचे और क्षेत्र में जिन-जिन होदियों से पानी लीकेज हो रहा था वहां की सफाई का काम शुरू किया। मामले में पूर्व पार्षद मुकेश गोस्वामी ने समस्या को लेकर कहा कि लम्बे समय से यह समस्या बनी हुई है। जिससे क्षेत्रवासी परेशान है इसको लेकर उन्होंने कई बार निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। ऐसे में क्षेत्रवासी परेशान है। मोहल्ले की भंवरी देवी ने कहा कि गली में सीवरेज का पानी भरा रहता है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। मोहल्ले के ही लक्ष्मण कहा कि हमारी गली में सीवरेज का गंदा पानी काफी समय से होदियों से लीकेज होकर सड़क पर फैल रहा है। समस्या को लेकर कई बार अवगत करवाने के बाद भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। विरोध जताते समय क्षेत्र के प्रवीण कुमार, हजारीलाल, लक्ष्मणराम, कांता देवी, भगवती देवी, जशोदा देवी, सुशील, भंवरी देवी, लीलादेवी, राकेश शर्मा, अनिल चौधरी, हरीश शर्मा, देवेंद्रसिंह, मनोज सैन सहित कई जने मौजूद रहे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:9 घंटे बरसात के बाद घर, एसपी-कलेक्टर ऑफिस डूबे, बनास नदी में डूबने से युवक की मौत
    Next Article
    जयपुर के डॉक्टर ने फ्लाइट में एयर-होस्टेस की जान बचाई:ऑस्ट्रेलिया से भारत आ रहे प्लेन में बिगड़ी थी तबीयत; इमरजेंसी लैंडिंग टली

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment