Search

    Select Website Language

    पाली में खेत में सो रहे किसान के हाथ-पैर तोड़े:बदमाशों ने 8 से ज्यादा वार किए; स्टाफ ने रुपए की मदद कर रेफर किया

    1 year ago

    पाली में एक खेत में सो रहे किसान के नकाबपोश बदमाशों ने हाथ-पैर तोड़ दिए। बदमाशों ने धारदार हथियार से 8 से ज्यादा वार किए।घटना मंगलवार रात सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस हमले के बाद 40 साल के नाथूराम को सुमेरपुर के सरकारी हॉस्पिटल लाया गया, जहां से पाली रेफर किया गया। हालात गंभीर होने पर उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आए। जहां जोधपुर रेफर किया। परिवार के पास रुपए नहीं होने पर स्टाफ ने मदद की और परिवार को जोधपुर भेजा। बांगड़ हॉस्पिटल स्टाफ ने की मदद घायल के साथ उसकी पत्नी और एक भाई था। आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार को जब बताया कि मरीज को जोधपुर ले जाना होगा तो उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा आर्थिक रूप से कमजोर है। जल्दबाजी में आए है और रुपए भी नहीं है। ऐसे में जोधपुर कैसे रहेंगे ? इस पर ट्रॉमा वार्ड के मेडिकल और एम्बुलेंस स्टाफ समेत वहां तैनात गार्ड ने मानवता दिखाई। यहां सभी ने मिलकर रुपए शामिल किए और परिवार को दिए। इसके बाद नाथूराम और उसके परिवार को जोधपुर के लिए रवाना किया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    चित्तौड़गढ़ में आसमान में छाए बादल, उमस बढ़ी:जिले में अब तक सिर्फ 78% बरसे मेघ, बरसात को लेकर कोई अलर्ट नहीं
    Next Article
    जालोर में विभिन्न पर्वों को लेकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त:अधिकारी नहीं छोड़ पाएंगे मुख्यालय, छुट्टियां भी नहीं मिलेगी, कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment