Search

    Select Website Language

    मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने प्रैक्टिस शुरू की:गंभीर-जडेजा मस्ती करते दिखे, 23 जुलाई से खेला जाएगा चौथा मुकाबला

    1 year ago

    भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। टीम गुरुवार को बेकेनहैम के काउंटी ग्राउंड में प्रैक्टिस करती दिखी। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया ने केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर 17 जुलाई को प्रैक्टिस की। 18 जुलाई को टीम ब्रेक लेगी जबकि 19 जुलाई को टीम इंडिया को मैनचेस्टर के लिए ट्रैवल करना है। इसके बाद की प्रैक्टिस भारतीय टीम 20 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में ही करेगी। इंग्लैंड 2-1 से आगे दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी जबकि दूसरे टेस्ट को इंडिया ने जीता था। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को हराया। 5 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। ऋषभ पंत फिट लॉर्ड्स टेस्ट के पहले इनिंग में विकेटकीपिंग करते समय ऋषभ पंत को उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह आगे के मैच में कीपिंग नहीं कर पाए। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने भी तीसरे टेस्ट के बाद पंत की फिटनेस को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि ऋषभ स्कैन के लिए गए थे। कोई बड़ी चोट नहीं है, इसलिए वह मैनचेस्टर टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... प्रगनानंदा ने वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को 39 चालों में हराया:लास वेगास टूर्नामेंट में टॉप पर भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंदा ने लास वेगास में फ्रीस्टाइल चेस ग्रैंड स्लैम टूर में दुनिया के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। 19 साल प्रगनानंदा ने पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन को केवल 39 चालों में मात दी। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read More
    Previous Article
    इंग्लैंड दौरे पर गए अर्शदीप इंजर्ड:अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए हैं; लंदन में चौथे टेस्ट के लिए प्रैक्टिस कर रही थी टीम
    Next Article
    प्रगनानंदा ने वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन को 39 चालों में हराया:लास वेगास टूर्नामेंट में टॉप पर; मैग्नस को 30 दिन में दो बार हरा चुके हैं गुकेश

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment