Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    गुर्जर आरक्षण समझौते की मियाद खत्म होने को है: विजय बैंसला ने सरकार को याद दिलाई 8 अगस्त की तारीख

    1 year ago

    गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक विजय बैंसला ने सरकार को चेताया है कि 8 जून को हुए समझौते की 60 दिन की समय-सीमा अब समाप्ति की ओर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि अब केवल 8 दिन शेष हैं। इसके बाद समिति समाज के समक्ष यथास्थिति रखकर आगे की रणनीति तय करेगी।

    बैंसला ने कहा कि समझौते की पालना नहीं होने के कारण समाज में असंतोष बढ़ रहा है, हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री पर भरोसा भी जताया कि समय रहते समाधान होगा।

    गौरतलब है कि 9 जून को भरतपुर के पीलूपुरा में हुई महापंचायत के बाद समझौता हुआ था। इससे पहले भी गुर्जर आंदोलन का 17 साल लंबा इतिहास रहा है, जिसमें समाज को आरक्षण और योजनाएं तो मिलीं, लेकिन क्रियान्वयन में लापरवाही, मुकदमों की वापसी में देरी और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं की धीमी रफ्तार अब भी चिंता का कारण बनी हुई है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ सादुलपुर में अजय अग्रवाल व विमल पूनियां का स्वागत, भाजपा जिला प्रवक्ता नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
    Next Article
    राजस्थान में 70 साल का बारिश रिकॉर्ड टूटा, मौसम विभाग ने 20 जिलों में जारी किया हाई अलर्ट

    Related Rajasthan Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment