Search

    Select Website Language

    अनिरुद्धाचार्य बोले- टेनिस प्लेयर राधिका का हत्यारा समाज:बाप को मारने पर मजबूर किया; तानों की परवाह करता तो मैं भी आत्महत्या कर लेता

    9 months ago

    उत्तर प्रदेश के वृंदावन में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने हरियाणा की टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या का जिम्मेदार समाज को ठहराया। उन्होंने कहा कि लड़की के पिता को समाज ने मजबूर किया। इसलिए उसने अपनी बेटी को गोलियां मारीं। उन्होंने कहा- लोगों के दिमाग में समाज जहर भरता है। अगर मैं भी प्रभावित होता तो अब तक आत्महत्या कर लेता। कथावाचक ने अपने प्रवचन में कहा कि समाज को आगे बढ़ने वाले लोगों से दिक्कत होती है। कोई शराब-गांजा पीता हो, बुरे काम करता हो, समाज उससे कुछ नहीं कहता। यदि कोई अच्छे काम करे तो समाज को उससे जलन होती है। उसी जलन ने उस टेनिस प्लेयर की हत्या करवाई है। बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम में 10 जुलाई की सुबह टेनिस प्लेयर राधिका यादव की उसके पिता दीपक ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। पकड़े जाने पर उसने पुलिस को बताया कि वह लोगों के तानों से परेशान था। लोग उससे कहते थे कि बेटी की कमाई खाता है। जब बेटी को समझाया तो वह नहीं मानी, इसलिए उसकी हत्या कर दी। अनिरुद्धाचार्य ने प्रवचन में ये बातें कहीं... ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें... राधिका मर्डर केस- एक मैसेज से परेशान हुआ आरोपी पिता:FIR में लिखा- तानों के चलते बेटी को मारा; गांव के लोग बोले- ऐसी बात नहीं हरियाणा के गुरुग्राम की जूनियर इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के मामले में एक नई बात सामने आई है। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि राधिका की हत्या से एक दिन पहले उसके पिता दीपक यादव के पास एक मैसेज आया था। यह मैसेज गांव के ही एक व्यक्ति ने किया था। पूरी खबर पढ़ें...

    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत के लॉर्ड्स टेस्ट हारने के 5 कारण:63 एक्स्ट्रा रन दिए, दोनों पारियों में बैटिंग कोलैप्स; राहुल और जडेजा पर ज्यादा निर्भरता
    Next Article
    सनातन के साधक, जनजन के प्रेरक – श्री उपेन्द्र पाण्डिया जी को नमन

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment