सरमथुरा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के 46 कार्यकर्ता बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। अमित सोनी के नेतृत्व में यह दल नूतन कैला देवी मंदिर से यात्रा पर निकला। यात्री दल में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र गर्ग और अन्य कार्यकर्ताओं ने सभी यात्रियों का भगवान श्री राम का पटा पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए। माता रानी के भजन-कीर्तन के बाद कैला देवी माता के दर्शन कर यात्री दल रवाना हुआ। यात्रा के नेतृत्वकर्ता अमित सोनी ने बताया कि दल ने धौलपुर से ट्रेन द्वारा जम्मू के लिए प्रस्थान किया हैं। वहां से पहलगांव पहुंचकर 3 तारीख को अमरनाथ के लिए यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा कुल 10 दिन की होगी। कंटेंट नाहर सिंह चौहान सरमथुरा
Click here to
Read more