चित्तौड़गढ़ में एक युवक को घर में घुसकर चारपाई से बांधकर जमकर पीटा गया। इतना ही उसे आरोपियों ने निर्वस्त्र कर डंडे से पीटा और इसका वीडियो भी बनाया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। पीड़ित युवक ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमे पत्नी समेत 5 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को डिटेन कर लिया है। लकड़ी और लोहे की पाइप से की मारपीट
प्रतापनगर निवासी 22 वर्षीय शौकीन पुत्र हरजी काठात ने सदर थाने में रविवार रात 29 जून को रिपोर्ट दी है कि वह इन दिनों प्रतापनगर में कालू क़ीर के घर अपनी बहन अनिता और जीजा जितेंद्र साहू के साथ रह रहा है। 10 जून को वह घर पर अकेला था। दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच कुछ लोग जबरन उसके घर में घुस आए। उनके हाथ में लकड़ी और लोहे के पाइप थे। पीड़ित ने बताया कि सेंती निवासी किशनलाल भांबी, रायपुर निवासी सोनू रावत और राजू माली, चित्तौड़ निवासी पिंकी गोस्वामी और चंदेरिया निवासी कज़ोड़ ने उसके साथ मारपीट की। इन सभी ने मिलकर पहले उसे कपड़े उतारकर चारपाई से बांध दिया और फिर लकड़ी से पीटा। बाद में वे उसे उठाकर किशनलाल के मकान ले गए और वहां भी मारपीट की। इसके बाद उसे प्रतापनगर के मीणा मोहल्ले में लाकर छोड़ दिया। इस 3 फोटो में देखिए किस तरह मारपीट की गई सेठ की मदद से पहुंचा हॉस्पिटल
मारपीट से घायल होने के बाद शौकीन ने किसी तरह अपने सेठ महासरण को फोन किया। इसके बाद वे आए और शौकीन को जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। तबीयत खराब होने के कारण वह पहले रिपोर्ट नहीं कर सका। अब स्वस्थ होने पर उसने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पत्नी भी शामिल, पहले से चल रहा था विवाद
शौकीन ने बताया कि उसकी पत्नी पिंकी ने पहली शादी उससे से की। लेकिन उसके बाद 2 और शादी की है। एक साल पहले एक दिन पिंकी का मोबाइल हाथ लगा तो सब कुछ पता चल गया। उसे कई सच्चाइयों का पता चला। इसके बाद से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। पिछले एक साल से दोनों के रिश्ते में तनाव था। शौकीन का आरोप है कि उसी विवाद के चलते यह पूरी मारपीट की घटना हुई। पुलिस कर रही जांच, 2 आरोपियों को किया डिटेन
सदर थाना अधिकारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को डिटेन भी कर लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
Click here to
Read more