Search

    Select Website Language

    विधुत तारों की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौत, एक दर्जन घायल

    1 year ago

    अलवर जिले के रैणी उपखण्ड क्षेत्र में गढ़ीसवाईराम-हरसाना सड़क मार्ग पर विधुत विभाग की लापरवाही के चलते बिजली के तारों में करंट प्रवाह हो गया, जिससे दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई और करीब एक दर्जन घायल हो गए। सूचना पर लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार ममता कुमारी प्रशासन के साथ गढ़ीसवाईराम सीएचसी पहुंचीं और जानकारी ली। उन्होंने बताया कि तारों को लेकर कोई पूर्व शिकायत उनके संज्ञान में नहीं है, जांच करवाई जाएगी। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बिचगांव में रास्ता जाम कर दिया है। मृतकों के शव लक्ष्मणगढ़ सीएचसी में रखे गए हैं और घायलों का इलाज जारी है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पीएम श्री राजकीय मोहता बालिका विद्यालय में वृक्षारोपण व सम्मान समारोह
    Next Article
    राजगढ़ में दो संदिग्ध युवकों को जनता ने दबोचा, दो फरार

    Related Accident Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment