Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    स्वतंत्रता सेनानी माईधन जी की प्रतिमा का अनावरण समारोह: राष्ट्रभक्ति का गौरवपूर्ण क्षण

    1 year ago

    गांव सरदारपुरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय माईधन जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह केवल एक मूर्ति का अनावरण नहीं था, बल्कि देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरुषों के प्रति हमारी कृतज्ञता और श्रद्धा का सजीव प्रतीक था। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी की राष्ट्र के प्रति श्रद्धा, सम्मान और भावनाएं देख मन गर्व और सम्मान से भर गया। यह पल न सिर्फ ऐतिहासिक था, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा भी है कि देश की आज़ादी आसान नहीं थी, बल्कि वीरों की कुर्बानियों की नींव पर मिली है
    शत-शत नमन है उन अमर बलिदानियों को, जिनकी बदौलत हम आज स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता की सांस ले पा रहे हैं
    जय हिंद।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ सादुलपुर में दीपशिखा आई हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, 128 मरीजों की जांच
    Next Article
    कल मंगलवार को ददरेवा गांव में विशाल कार्यक्रम का आयोजन

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment