Search

    Select Website Language
    citynews
    citynews

    सादुलपुर उपखंड में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

    1 year ago

    सादुलपुर उपखंड में विद्यालयों व सरकारी संस्थानों में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह व धूमधाम से मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सादुलपुर के खेल मैदान में आयोजित उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में विधायक मनोज न्यागली, उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा, तहसीलदार धीरज झाझड़िया, एएसपी किशोरी लाल और पालिका ईओ राकेश अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। विधायक मनोज न्यागली ने क्षेत्रवासियों को सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा और स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है और हमारा सिर केवल तिरंगे के आगे ही झुकना चाहिए। कार्यक्रम में परेड, ड्रमल, लेजिम और विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। मंच पर थाना अधिकारी राजेश सिहाग, प्रधानाचार्या सुशीला बलौदा, भाजपा नेता महावीर पुनिया, हैदर अली सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इसी प्रकार बेरासर छोटा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी प्रधानाचार्या अर्चना पुनिया के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं ने नशा मुक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रहीं। सिटी न्यूज़ परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    79वें स्वतंत्रता दिवस का गौरवमय उत्सव
    Next Article
    स्वतंत्रता दिवस पर रोलासर में आयोजित समारोह में शामिल

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment