Search

    Select Website Language

    सादुलपुर में "विभाजन विभीषिका स्मृति एवं हर घर तिरंगा" कार्यशाला, 14 अगस्त को होगी विशाल तिरंगा यात्रा

    1 year ago

    हर घर तिरंगा अभियान के तहत सादुलपुर मंडल में "विभाजन विभीषिका स्मृति एवं हर घर तिरंगा" कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने आगामी विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। यह यात्रा 14 अगस्त को सुबह 9 बजे सरदार पटेल पार्क, शीतला चौक से शुरू होकर घंटाघर, सिनेमा हॉल, रेलवे स्टेशन, कुरैशी मार्केट होते हुए शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री दिलीप जी पुनिया, भाजपा नेता जोगेंद्र जी झाझड़िया, मंडल अध्यक्ष गोपाल जी शर्मा, संयोजक श्री रामावतार जी बैरासरिया सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद और समाजसेवी शामिल हुए। देशभक्ति और एकता का संदेश देने वाली यह यात्रा नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    बघेला, राजगढ़ की बेटी निशा गुलेरिया ने जीता गोल्ड | एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025
    Next Article
    गोगाजी की जन्मस्थली ददरेवा का इतिहास और महत्व

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment