Search

    Select Website Language

    स्मार्ट मीटर और किसान मुद्दों को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजगढ़ में भरी जनसभा और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

    1 year ago

    राजगढ़ (चुरु) में विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर की कांग्रेस इकाई द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों और बिजली विभाग द्वारा थोपे जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर जोरदार विरोध दर्ज कराया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम राजगढ़ को सौंपा।

    इस अवसर पर सादुलपुर विधायक की अगुवाई में तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व विधायक कमला कस्बा, बीकानेर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, सादुलपुर प्रभारी साजिद अली, चूरू यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ खान सहित कांग्रेस पदाधिकारी और हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

    इस कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि सादुलपुर की जनता किसी भी कीमत पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को स्वीकार नहीं करेगी।
    जय संविधान, जय कांग्रेस।

    Click here to Read More
    Previous Article
    हथियार सहित युवक गिरफ्तार
    Next Article
    खेलो भारत नीति 2025: भारत को स्पोर्ट्स सुपरपावर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    Related Local Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment