Search

    Select Website Language

    रतनपुरा की वारदात सुलझाने पर ग्रामीणों ने राजगढ़ थाने की पुलिस का किया सम्मान

    1 year ago

    राजगढ़ सादुलपुर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा के ग्रामीणों ने 18 जुलाई को थाने पहुंचकर उन पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जिन्होंने रतनपुरा रोही की ढाणी में रहने वाले एक परिवार के साथ 29-30 जून की रात्रि को हुई गंभीर वारदात का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई।
    यह वारदात डकैती, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ी थी। दोपहर को बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, पुलिस थाने पहुंचे और सिपाही संदीप कुमार, सिपाही मुकेश कुमार और हवलदार सुनील कुमार का सम्मान किया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिपाही संदीप और मुकेश ने कड़ी मेहनत से यह मामला उजागर किया। इस अवसर पर राजगढ़ के एसपी किशोरी लाल, प्रभारी डीएसपी/सहायक पुलिस अधीक्षक निश्चल प्रसाद एम, थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग सहित थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
    ग्रामीणों की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि इससे कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन और हौसला भी मिलेगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    ढंढाल शेरा के श्रीनाथ जी आश्रम में दो दिवसीय धर्मायोजन 22-23 जुलाई को
    Next Article
    27 जुलाई को थान मठूई धाम तक शिव भक्तों की पैदल यात्रा

    Related Local Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment