Search

    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजगढ़ सादुलपुर में मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन सम्पन्न, नई कमेटी गठित

    6 months ago

    राजगढ़ सादुलपुर के किसान भवन में 28 जुलाई को भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक यूनियन (सीटू) का जिला सम्मेलन ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ। ध्वजारोहण यूनियन के वरिष्ठ नेता दीपाराम ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मजदूर यूनियन को मजबूत करने और संगठनात्मक सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी ने मार्क्सवाद सिद्धांतों को याद करते हुए वर्तमान पूंजीवादी व्यवस्था के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर आवाज़ उठाना अब पहले से अधिक जरूरी हो गया है।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष भगवाना राम ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के मजदूर वर्ग की कमर तोड़ दी है और चार लेबर कोड लागू कर श्रमिकों के साथ बड़ा अन्याय किया है। उन्होंने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

    सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें दीपाराम को अध्यक्ष, पिकेंद्र कालेरी को महामंत्री और हरिराम टांडी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कुंदन बरोड़, मुनेश पूनियां, रोहितास, कर्मवीर को उपाध्यक्ष तथा सलीम को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। वहीं डॉ. रामनिवास लाम्बा, मोहन शर्मा, मेहरूनीषा और अनिल साहरण को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर और यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजगढ़ सादुलपुर के सदाशिव मंदिर में शिव आराधना व भजन कीर्तन का आयोजन
    Next Article
    राजगढ़-भादरा रोड पर बड़ा हादसा: चैनपुरा बड़ा के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment