Search

    Select Website Language

    राजगढ़ सादुलपुर: बैंक कार्मिक चम्पा देवी भोजक को गरिमामयी विदाई, सेवाओं की सराहना

    11 months ago

    राजगढ़ सादुलपुर के चुरू जिला अरबन कोऑपरेटिव बैंक की कर्मचारी श्रीमती चम्पा देवी भोजक को सेवानिवृत्ति के अवसर पर गरिमापूर्ण समारोह में विदाई दी गई। उनके मृदुल व्यवहार और सेवाओं की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा नेता महावीर सिंह पूनियां मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता बैंक चेयरमैन राहुल पारीक ने की। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक जगदीश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, किसान मोर्चा से कृष्ण भाकर, विनोद चांवरिया, महावीर सिंह बीका, ताराचंद मीणा और गिरिराज वर्मा उपस्थित रहे।
    चम्पा देवी को सेवा सम्मान पत्र व लाभ राशि का चेक भेंट किया गया और विदाई जुलूस के साथ उन्हें घर तक पहुंचाया गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि चम्पा देवी को स्व. शिव रतन भोजक के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और उनका कार्यकाल प्रशंसनीय रहा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    आईडियल पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता, भारतीय शिक्षा प्रणाली पर रखे गए पक्ष-विपक्ष के विचार
    Next Article
    अंगदान संकल्प: एक निर्णय से बच सकती हैं 8 ज़िंदगियाँ, चूरू में अभियान जारी

    Related Social Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment