पिछले दो दिनों से पाली शहर में उमस से लोग खासे परेशान थे। शुक्रवार दोपहर को हुई बरसात शहरवासियों के लिए राहत बनकर बरसी। मौसम में ठंडक होने से शहरवासियों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। जिले में और भी कई गांवों में बरसात होने की सूचना है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो जिले में सर्वाधिक बरसात देसूरी तहसील में 29 MM दर्ज की गई। इसी तरह वही बाली क्षेत्र में 11 एमएम दर्ज की गई है। बरसात होने से शहर के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार पाली शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। 28 जून को भी बरसात होने की संभावना जताई जा रही है। कोई बरसात में भीगा तो कोई बचता नजर आया
शुक्रवार दोपहर को अचानक बरसात आने से कई दुपहिया वाहन चालक बरसात से भीगते हुए जाते नजर आए तो कई जने बरसात से बचने के लिए अपनी बाइक खड़ी कर किसी शॉप के आगे खड़े हो गए। ताकि भीगने से बच सके। पाली शहर में करीब 20 मिनट तक अच्छी बरसात हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया और उमस भरी गर्मी से भी लोगों को कुछ राहत मिल सकी।
Click here to
Read more