जयपुर के महावीर भवन मानसरोवर में सोमवार को एक नई म्यूजिक एल्बम 'तेरी दीद हो गई यारा' का विमोचन किया गया। एल्बम का विमोचन सुनिल नारनौलिया और प्रसिद्ध गायिका एवं कोरियोग्राफर वीना मोदानी ने किया। एल्बम में राजेन्द्र कुमार जैन 'राजा' की ओर से लिखित 7 गजलें शामिल हैं। इन गजलों को कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। गायिका और म्यूजिक डायरेक्टर डॉ. कांता धवन और गायक-म्यूजिक डायरेक्टर पंडित रवि शंकर भट्ट कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे। विमोचन समारोह में एल्बम के गायक राजेन्द्र जडेजा, पुनीत अग्रवाल, विशाल कंसोटिया और गायिकाएं समता जैन और वीनू मित्तल भी मौजूद थे। राजेन्द्र कुमार जैन का यह दूसरा म्यूजिक एल्बम है। इससे पहले उनका एल्बम 'मेरी तहरीर' श्रोताओं द्वारा काफी सराहा गया था। वह एक सफल मंच संचालक भी हैं।
Click here to
Read more