Search

    Select Website Language

    जापान ओपन- पीवी सिंधु टूर्नामेंट के पहले राउंड से बाहर:सिम यू-जिन ने हराया; सात्विक-चिराग और लक्ष्य सेन प्री-क्वार्टर फाइनल में

    1 year ago

    ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु टोक्यो में हो रहे जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उन्हें कोरिया की सिम यू-जिन ने लगातार दो गेम हरा दिया। मेंस डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्‌डी और चिराग शेट्‌टी की जोड़ी राउंड-16 में पहुंच गई हैं। वहीं मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन टूर्नामेंट के राउंड-16 में पहुंच गए हैं। दोनों ही गेम में भारतीय जोड़ी हावी रही सात्विक साईराज रंकीरेड्‌डी और चिराग शेट्‌टी ने बुधवार को मेंस डबल्स मैच में कि डोंग-जू और कांग मिन ह्युक की जोड़ी को 21-18 21-10 से हराकर अगले राउंड में अपना स्थान पक्का कर लिया। यह मैच 40 मिनट तक चला। दोनों ही गेम में रेड्‌डी और शेट्‌टी की जोड़ी कोरियाई खिलाड़ियों पर हावी रही। लक्ष्य सेन ने वांग जिनसेंग को हराया लक्ष्य सेन ने पहले राउंड में चीनी खिलाड़ी वांग जिनसेंग को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। उन्होंने चीनी खिलाड़ी को 21-11, 21-18 से हराया। पीवी सिंधु को सिम यू-जिन ने हराया विमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु को कोरियाई खिलाड़ी सिम यू-जिन से पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा। 37 मिनट तक चले इस मैच में दोनों ही गेम में कोरियाई खिलाड़ी हावी रहीं। उन्होंने पहले गेम में 21-15 और दूसरे में 21-14 से हराया। विमेंस डबल्स में हार वहीं विमेंस डबल्स रुतपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा की जोड़ी मंगलवार को शुरुआती दौर में ही जापान की कोकोना इशिकावा और मायको कावाज़ोई से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गई। ______________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें... सिराज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया:कुछ मैच आपके साथ रहते हैं, नतीजे के लिए नहीं, बल्कि जो वे सिखाते हैं, उसके लिए लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपनी चुप्पी तोड़ी। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    ISL के रुकने पर फुटबॉलर सुनील छेत्री चिंतित:बोले– पूरा भारतीय फुटबॉल सिस्टम डरा और परेशान; AIFF-FSDL के बीच नया एग्रीमेंट नहीं हुआ
    Next Article
    भारत के प्रदर्शन से बेहद निराश हूं- गांगुली:लॉर्ड्स टेस्ट हार पर टॉप ऑर्डर को जिम्मेदार ठहराया; 22 रन से इंग्लैंड जीता था

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment