Search

    Select Website Language

    इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट 22 रन से जीता:193 रन नहीं बना सका भारत, सीरीज में 1-2 से पिछड़ा; आर्चर-स्टोक्स को 3-3 विकेट

    1 year ago

    इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को 22 रन से हरा दिया। सोमवार को मैच के 5वें दिन भारत को 135 रन बनाने थे, 6 विकेट बाकी थे। टीम ने 112 रन बनाने में ही सभी विकेट गंवा दिए। इसी के साथ इंग्लैंड ने 5 टेस्ट की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त बना ली। चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। गुरुवार, 10 जुलाई को लंदन में इंग्लैंड ने बैटिंग चुनी। दोनों टीमें पहली पारी में 387-387 रन ही बना सकीं। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 192 रन बनाए। 193 रन के टारगेट के सामने भारत से केएल राहुल (39 रन) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 61 रन) ही फाइट दिखा सके। बाकी कोई भी बैटर 15 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका। इंग्लैंड से बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट लिए। बेन स्टोक्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे। IND-ENG मैच का स्कोरबोर्ड... हार के बाद के फोटो भारत की हार के 5 कारण; दोनों पारियों में बैटिंग बिखरी दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर। आखिरी दिन के खेल के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया:ट्राई सीरीज के पहले टी-20 में ब्रेविस ने 41 रन बनाए; लिंडे को 3 विकेट
    Next Article
    भारत के लॉर्ड्स टेस्ट हारने के 5 कारण:63 एक्स्ट्रा रन दिए, दोनों पारियों में बैटिंग कोलैप्स; राहुल और जडेजा पर ज्यादा निर्भरता

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment