Search

    Select Website Language

    हाईकोर्ट का आदेश-पंजाब का बिल्डर एक हफ्ते में सरेंडर करे:पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी से ₹10 करोड़ हड़पे, फिर दुबई फरार

    1 year ago

    पंजाब के पूर्व मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू से 10 करोड़ की ठगी के मामले में सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले के आरोपी बिल्डर गगनदीप सिंह को एक सप्ताह के भीतर दुबई से भारत लौटकर पुलिस के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उसका पासपोर्ट जब्त करने का भी आदेश दिया है। बता दें कि इस मामले में 24 अक्टूबर 2024 में शिकायत दर्ज हुई थी। आरोपी ने खुद को बिल्डर बताते हुए शोरूम में इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया और 10 करोड़ की ठगी कर ली। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी बिल्डर देश छोड़ कर दुबई भाग गया था। सोमवार को कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला.... --------------------- नवजोत कौर सिद्धू से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... नवजोत सिद्धू की पत्नी को 850 करोड़ का नोटिस:नींबू पानी, हल्दी और नीम से कैंसर ठीक होने का दावा, छत्तीसगढ़ सिविल-सोसाइटी ने मांगे सबूत पंजाब कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी का नींबू पानी, कच्ची हल्दी और नीम से कैंसर ठीक करने के दावे पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने पत्र लिखकर नवजोत कौर को 850 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    सिराज बोले-मुझे भरोसा था कि जीत दिला सकता हूं:गिल ने कहा- प्रसिद्ध-सिराज की गेंदबाजी में कप्तानी आसान; राहुल बोले-सीरीज हाई रेट होगी
    Next Article
    ओवल टेस्ट को यादगार बनाने वाले 12 मोमेंट्स:294 ओवर के खेल तक पता नहीं था जीत किसे मिलेगी, टूटे कंधे के साथ उतरे वोक्स

    Related Sports Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment